शिवपुरी, ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर ग्रामीण के व केन्द्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कौशल शर्मा व उनके तीन साथियों पर गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के पास बदमाशों ने डण्डों और सरिए से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में कौशल शर्मा की बांयी आंख की रोशनी चली गई। साथ ही उनके सिर में भी गंभीर चोंटे आई हंै, हमलावर लूटपाट कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कौशल शर्मा को दिल्ली रैफर किया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय पहुंचे और शर्मा सहित अन्य घायलों की जानकारी ली। तीन घायलों को सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ग्वालियर सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डबरा निवासी कौशल शर्मा अपने साथी बल्ले उर्फ बलभद्र शर्मा और जगवीर यादव के साथ बीती रात वाहन क्र. एमपी 07 ईसी 01091 से भोपाल से डबरा लौट रहे थे। बताया गया है कि रात एक बजे के करीब गाड़ी पिछोर थाना क्षेत्र के कराईखेड़ा नांद गांव के पास पहुची ही थी कि तभी कार का टायर पंचर हो गया। चालक भूपेन्द्र गाड़ी का टायर बदलने के लिए नीचे उतरा तभी बदमाश आ धमके। संख्या में सात आठ बदमाशों ने भूपेन्द्र पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने कौशल शर्मा, बलभद्र शर्मा और जगवीर को गाड़ी से उतारकर हमला बोल दिया और सभी लोगों को लहूलुहान कर दिया। बदमाश भाजपा नेता और उनके साथियों से मोबाइल, सोने के जेवरात,अंगूठी, चेन आदि सहित हजारों रुपए लूटकर फरार हो गए। चालक भूपेन्द्र गाड़ी मे सभी लोगोंं को लेकर पिछोर थाना पहुंचा। पुलिस ने तत्काल घायलों को ग्वालियर रैफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल कौशल शर्मा की आंख में चोट लग जाने के कारण गंभीर हालत में दिल्ली रैफर कर दिया गया। वहीं तीन अन्य का उचपार निजी अस्पताल में किया जा रहा है। बलभद्र शर्मा की भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुुलिस ने अज्ञात बदमराशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भाजपा नेता कौशल शर्मा पर प्राणघातक हमला
Updated : 2016-03-04T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire