Home > Archived > हथियार निकालने पर पुलिस ने मारी गोली

हथियार निकालने पर पुलिस ने मारी गोली

वाशिंगटन। अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने एक व्यक्ति को सोमवार दोपहर उस समय गोली मारी जब वह कैपिटल आगंतुक केंद्र में एक हथियार निकालने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में एक महिला भी घायल हुयी है।

अमेरिकी कैपिटल पुलिस प्रमुख मैथ्यु वरडरोसा ने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह एक व्यक्ति जो यहां अक्सर आता जाता रहता है का अपराध है और कोई ऐसा कारण दिखाई नहीं देता कि यह एक आपराधिक घटना से कुछ अधिक है।’

पुलिस ने बताया कि लेरी रसल डाउसन (66) पर घातक हथियार से हमला करने और पुलिस अधिकारी पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी सर्जरी हुई है और उसकी हालत स्थिर है।
अस्पताल से रिहा होने के बाद उसे कोलंबिया जिले के सुपीरियर कोर्ट में पेश किया जायेगा। पुलिस के अनुसार महिला को मामूली चोट आई है।

आरोपी किसी हथियार को लेकर कैपिटल आगन्तुक केन्द्र में घुस रहा था। उसे मेटल डिटेक्टर ने पकड़ लिया। इसके बाद व्यक्ति ने हथियार निकालने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी।

Updated : 29 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top