Home > Archived > धूमधाम से मनी ढोलीबुआ महाराज की 23वीं पुण्यतिथि

धूमधाम से मनी ढोलीबुआ महाराज की 23वीं पुण्यतिथि

ग्वालियर। सद्गुरू वासुदेव नाथ ढोलीबुआ महाराज का 23वां पुण्यतिथि महोत्सव खासगी बाजार ढोलीबुआ का पुल स्थित मठ पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन संतश्री वासुदेवनाथ महाराज के पुत्र एवं शिष्य बालकृष्ण वासुदेवनाथ महाराज द्वारा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सद्गुरू महाराज की समाधि पर ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया। तत्पश्चात समाधि का भव्य श्रृंगार किया गया। शाम को मठ का पारंपारिक पुण्यतिथि कीर्तन एवं पालखी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शनिवार को गोपाल काला और तीर्थ प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव, अजय जौहरी, सुधीर गुप्ता, भारतीय मानव अधिकार संरक्षक संघ के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, पार्षद धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, राजगुरू श्रीसाहेब, बाबा महाराज, मनीष अण्णा, उपेन्द्र शिरंगांवकर उपस्थित थे।

Updated : 27 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top