Home > Archived > तमिलनाडु बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगी जैकलीन

तमिलनाडु बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगी जैकलीन

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडिस ने तमिलनाडु बाढ़ पीडितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनमें जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी शामिल हो गया है। जैकलीन ने तमिलनाडु बाढ़ पीड़ति राहत अभियान शुरू करने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है और एक एनजीओ से हाथ मिलाया है। इस अभियान का नाम ही है‘जैकलीन बिल्ड्स‘।

पिछले साल तमिलनाडु बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हुआ था। जैकलीन अगले महीने पीडितों के लिए एक हाउस रीबिल्डिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेंगी। वहीं वह एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होने जा रही हैं, जहां बाढ़ पीड़ित कार्यों में छात्रों के प्रयासों को सराहा जाएगा।

Updated : 25 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top