Home > Archived > होलिका दहन के साथ शुरु हुआ रंग पर्व

होलिका दहन के साथ शुरु हुआ रंग पर्व

झांसी। महानगर के विभिन्न चौराहों व पार्को में होलिका दहन लोगों ने उत्साह व श्रद्धाभाव से किया। प्रारंभ में होलिका का महिलाओं ने पूजन किया। देर रात प्रारंभ हुए होलिका दहन के साथ ही होली के हुरियारे नाच उठे। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

होलिका दहन के साथ ही रंग बरसे भीगे चुनर वाली जैसे कई गानों की धुन पर युवा आधी रात तक थिरकते रहे। रात से ही नगर होली की मस्ती में डूब गया। उधर दिन भर पिचकारियों व रंग खरीदने वालों ने भी रस्म अदायगी की। महंगाई में होली का उत्साह बच्चों में ज्यादा व अभिभावकों में कुछ कम दिखाई दिया। गांधी रोड स्थित गोपाल जी महाराज मंदिर के सामने होली पर्व पर पं. राधे चौबे ने मंत्रोच्चारण के साथ होली का विधि विधान से पूजन कराया गया। तत्पश्चात होलिका दहन किया गया एवं अबीर गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अशोक तिवारी गुरु, रवीश त्रिपाठी, संजीव दुबे, कल्लू चौरसिया, पप्पन तिवारी, डा. प्रदीप शर्मा, कर्मचन्द ऑनियाल आदि उपस्थित रहे।

होली मिलन आज---
उधर जनरल मर्चेन्ट व्यापार संघ का होली मिलन समारोह राधिका मण्डपम् विवाह घर से 23 मार्च को होगा। जिसमें मुख्य आकर्षण ब्रज की होली, सुदामा चरित्र, शिव नृत्य व फूलों व चंदन की होली रहेगी। इसमें मुख्य अतिथि डा. चन्द्रपाल सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन आदित्य, विधायक रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा, संत सिंह सेरसा, विधायक दीपनारायण सिंह यादव, श्रीमती अनुराधा शर्मा, महापौर श्रीमती किरन राजू बुकसेलर व अस्फान सिद्दीकी रहेंगे।

Updated : 23 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top