Home > Archived > साइना नेहवाल स्विस ओपन से बाहर, प्रणय फाइनल में

साइना नेहवाल स्विस ओपन से बाहर, प्रणय फाइनल में

साइना नेहवाल स्विस ओपन से बाहर, प्रणय फाइनल में
X

बासेल। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में साइना को कम रैंकिंग वाली चीन की यिहान वांग ने सीधे गेम में 11-21, 19-21 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। यिहान की यह साइना पर 10वीं जीत है। जबकि साइना अब तक यिहान को केवल चार बार ही हरा पाई हैं।

वहीं, पुरुष एकल में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस.प्रणय फाइनल में पहुंच गये हैं। गैरवरीय प्रणय ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के जू वांग वेई को एक रोमांचक मुकाबले में 12-21, 21-14, 23-21 से मात दी।

Updated : 20 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top