Home > Archived > सिंहस्थ विशेष: श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यातायात सुविधा

सिंहस्थ विशेष: श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यातायात सुविधा

एयर इंडिया एक महीने तक देगा मुंबई और दिल्ली से इंदौर तक की उड़ान

भोपाल। एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारी एवं पत्रकारों से मुलाकात की। पलाश होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोहानी ने कहा कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ मेले के लिए एयर इंडिया एक विशेष सुविधा शुरू करने जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान एक महीने तक लगातार मुंबई और दिल्ली से इंदौर की सीधी उड़ान शुरू की जाएगी।


पत्रकारों से चर्चा के दौरान लोहानी ने बताया कि भोपाल से मुंबई के लिए 28 मार्च से नई फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह फ्लाइट शाम को 7-45 बजे मुंबई से चलकर 9-10 बजे भोपाल आएगी। वहीं 9-30 बजे रात में भोपाल से चलकर 10-55 बजे मुंबई पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ के दौरान 22 अप्रैल से 21 मई तक एयर इंडिया की सिंहस्थ विशेष उड़ान चलेगी। यह उड़ान मुंबई से इंदौर और दिल्ली से इंदौर के लिए होगी।

Updated : 2 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top