Home > Archived > साहब! ससुराली दे रहे जान से मारने की धमकी

साहब! ससुराली दे रहे जान से मारने की धमकी

हाथरस। साहब! बेटी की शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक खूब दान दहेज दिया तथा दुकान खुलवाने के लिए एक लाख रूपये भी दिये लेकिन ससुराली फिर और दहेज की मांग को लेकर पुत्री के साथ मारपीट कर उसका उत्पीडन कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


उक्त गुहार आज मौ. फरीद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मटकोटा खजूर वाली मस्जिद सिकन्द्राराऊ ने आज तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में पुलिस कप्तान से लगायी। पीडित फरीद का कहना है कि उसने अपनी पुत्री रेशमा की शादी 27 अगस्त 2013 को इमरान निवासी सहजामाल थाना देहली गेट अलीगढ से की थी। शादी में खूब दान दहेज के अलावा एक लाख रूपयो दुकान खुलवाने को भी दिया लेकिन ससुराली अब और दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री से जहां आयेदिन मारपीट कर उसका उत्पीडन कर रहे है वहीं उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ससुरालियों के डर से पुत्री 2 दिन पूर्व घर से जान बचाकर भाग आयी है। पीडित का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म के हैं तथा पुत्री पर डेढ वर्ष का पुत्र भी है। पीडित ने पुलिस कप्तान से न्याय व मदद की गुहार लगायी है।

Updated : 2 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top