Home > Archived > हड़ताल से ठप हुईं चिकित्सीय सुविधाएं, लोग हो रहे परेशान

हड़ताल से ठप हुईं चिकित्सीय सुविधाएं, लोग हो रहे परेशान

शाढ़ौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सीय सुविधा ठप पड़ गईं हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से संबंधित 25 संविदा स्वास्थ कर्मी और 70 बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आरबीएस की 6 सदस्यीय टीम भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। जिनका सीधा असर स्वास्थ्य केन्द्र की सेवाओं पर पड़ रहा है।

संविदा और बहुउद्देशीय स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से शासन की तमाम योजनाएं प्रभावित हो रही है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यहां तक की ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं में न ही टीकाकरण हो पा रहा है और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की जांच परख हो पा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर भी मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। हड़ताल से अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि का नियमित काम भी प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।

Updated : 16 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top