Home > Archived > कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन

कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन

मथुरा। उत्तर प्रदेश एवं अन्य निर्माण कर्मचारी अधिनियम के तहत मथुरा जनपद में कामगार प्रतिष्ठानों की संख्या 4,569 है, जिनसे वर्ष 2016 में अब तक 31,91,24,269 रुपए की धनराशि उपकर के रूप में वसूली की गई है। पंजीकृत श्रमिकों की संख्या मथुरा जनपद में 33 हजार 591 है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी श्रमिकों को बखूबी दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2016 में 2016 श्रमिकों को 1, 78, 14, 000 रुपए की सहायता राशि बांटी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को मथुरा दौरे पर आए प्रदेश के श्रम विभाग अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री जगदेव सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 33591 है।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों के पंजीयन हेतु प्रोत्साहित करने के लिए जनपद के लेबर अड्डों कार्य स्थलों एवं ईट भट्टों पर विशेष प्रचार प्रसार पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही है हितकारी योजनाओं में मातृत्व हितलाभ योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015 फरवरी तक 454 श्रमिकों को 1,71,9000 रुपए वितरित किए गए। वहीं शिशु हितलाभ योजना के तहत 440 श्रमिकों को 4, 93,6000 रुपए सहायता राशि स्वरूप दिए गए। दुर्घटना सहायता योजना में दो मरीजों को 20 लाख मृत्यु एवं अंत्येष्टि सहायता योजना में 16 श्रमिकों को 1 लाख 84 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है।


निर्माण कामगार बालिका आशीर्वाद योजना में 219 श्रमिक लाभान्वित हुए है। श्री सिंह ने कहा कि पुत्री विवाह अनुदान योजना में दो श्रमिकों को 80 हजार रुपए प्रदान किए गए। इसके अलावा सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल सहायता योजना में 1283 श्रमिक लाभान्वित हुए जिन्हें 38 लाख 49 हजार हजार की सहायता प्रदान की गई। बैठक में सहायक श्रमायुक्त एके सिंह, श्रम परिवर्तन अधिकारी आरके सिंह, श्रम परिवर्तन अधिकारी छाता आरके वाजपेयी, रामवीर शर्मा, शिवकुमार, नीतेश, सपा नेता जयप्रकाश यादव एवं राकेश यादव आदि मौजूद थे।

Updated : 12 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top