Home > Archived > कुत्ता बना दुल्हा, शादी में शामिल हुए 5 हजार लोग

कुत्ता बना दुल्हा, शादी में शामिल हुए 5 हजार लोग

कुत्ता बना दुल्हा, शादी में शामिल हुए 5 हजार लोग
X

कौशांबी। कई बार ऐसी अजीब चीजें देखने को मिलती हैं जिनको देखकर आश्चर्य होता है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी में देखने को मिला। यहां पर एक बडी ही अजीब शादी देखने को मिली। इस शादी में कुत्ता दुल्हा बना और कुतिया दुल्हन। इनकी शादी में 5 हजार लोग शामिल हुए थे। साथ ही शादी में होने वाली सारी रस्में भी निभाई गई। शादी के कार्ड भी छपे थे। दुल्हे बने इस कुत्ते का नाम है शगुन और दुल्हन बनी कुतिया का नाम है शगुनिया।

वर पक्ष के लोग फूलों से सजी कार में कुत्ते को बैठाकर वधु पक्ष के घर ले गए। गाडी के पीछे संगीत की धुन पर लोग नाच रहे थे। शादी में जमकर पैसा खर्च किया गया। मेहमानों की खातिरदारी के अलावा वधू पक्ष के लोगों ने शगुन-शगुनिया के लिए खाने-पीने की चीजों के अलावा 1 लाख 11 हजार रुपये भी दिए। इस शादी में जयमाल की रस्म भी हुई। वर और वधू को खास तैयार किया गया था। वधू लाल जोडे में थी तो वर भी सजा धजा था। परंपरागत शादी होने के बाद विदाई की बारी आई। वधू पक्ष के लोग विदाई के समय खूब रोए।

Updated : 12 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top