Home > Archived > लद्दाख:  भारतीय सीमा में फिर घुसे चीनी सैनिक

लद्दाख:  भारतीय सीमा में फिर घुसे चीनी सैनिक

लद्दाख:  भारतीय सीमा में फिर घुसे चीनी सैनिक
X

नई दिल्ली। चीन आए दिन भारतीय सीमा पर कोई न कोई हरकत कर भारत को परेशान करता रहता है। लद्दाख में एक बार फिर सीमा का उल्लंघन करते हुए चीनी सैनिक पानगोंग झील के इलाके के निकट भारतीय क्षेत्र में छह किलोमीटर अंदर तक घुस आए। भारतीय जवानो के आमने-सामने के मुकाबले मे आ डटने के बाद चीनी सैनिक लौट गए. रक्षा मंत्रालय के सूत्रो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च को चार गाड़ियों में सवार होकर आए पीएलए के करीब 11 सैनिक पानगोंग के निकट फिंगर-8 और सिरजाप-1 में काल्पनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार कर ठाकुंच सुरक्षा चौकी से होते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हुए। इन जवानों की अगुवाई एक कर्नल कर रहा था, जबकि इनमें दो मेजर भी शामिल थे।

सूत्रों ने बताया कि ITBP के एक गश्ती दल ने जल्द ही इन चीनी सैनिकों का विरोध करते हुए उन्‍हें रोक दिया। इसके बाद कुछ घंटे के लिए दोनों तरफ के जवान एक दूसरे के आमने-सामने रहे. चीनी पक्ष के जवान हथियारों से लैस थे और आईटीबीपी के जवानों के पास भी हथियार एवं दूसरे साजो-सामान थे। फिर स्थिति सहज हो गई और चीनी सैनिक वापस लौट गए।

इस घटना को लेकर सेना की प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं मिल पाई है। हालांकि, सेना की ओर से कहा जाता रहा है कि सीमा को लेकर अलग-अलग अवधारणा के कारण वास्तविक नियंत्रण रेखा पर टकराव होता है।

Updated : 12 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top