Home > Archived > अपनी मम्मी से पूछे राहुल, क्वात्रोच्चि को किसने भगाया : नकवी

अपनी मम्मी से पूछे राहुल, क्वात्रोच्चि को किसने भगाया : नकवी

अपनी मम्मी से पूछे राहुल, क्वात्रोच्चि को किसने भगाया : नकवी
X

नई दिल्ली। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विजय माल्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार विजय माल्या पर कोई रियायत नहीं दे रही है।

उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार माल्या को कोई रियायत खैरात नहीं देगी जबकि कांग्रेस ने बोफोर्स घाटाले में दलाली के जरिए घूस खाने के आरोपी क्वात्रोच्चि का साथ दिया था। उन्होंने कहा कि लोगों के पैसों को लूटकर ले जाने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस ने क्वात्रोच्चि का साथ दिया लेकिन मोदी सरकार कांग्रेस की तरह ऐसा नहीं करेगी। यह राहुल गांधी के लिए बेहतर होगा अगर वह अपनी मम्मी और मनमोहन से पूछे कि किस तरह उन दोनों ने सबसे बड़े अपराधी क्वात्रोच्चि को देश से भगाया था। उन्होंने कहा कि कानून बेहतर तरीके से अपना काम करेगा। राहुल गांधी को इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Updated : 11 March 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top