आम आदमी का बजट: नंदकुमारसिंह

यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा का ख्याल रखा गया है
भोपाल | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने रेल बजट को देश के आम आदमी का बजट बताते हुए कहा कि जहां यात्री गरिमा, सहूलियत, सुविधा और सुरक्षा को अहमियत मिली है वही देश की लाइफ लाईन के विकास और संवर्धन के लिए निवेश कमोवेश ढाई गुना बढाया गया है। रेल की गति बढाने के साथ देश की प्रगति सुनिश्चित करने के उपाय किए गए हैं।
नरेन्द्र मोदी सरकार का तीसरा और सुरेश प्रभु का दूसरा बजट होने से रेल की आधारभूत संरचना में निरंतरता, सकारात्मकता और रेल सेवा को सर्वजनीन बनाने के प्रयास परिलक्षित हुए हैं। इससे राष्ट्र निर्माण में रेलवे की ठोस भागीदारी सुनिश्चित होगी। लोकोमोटिव के दो कारखाने लगाए जाने से देश की वृद्धिशील मांग से निपटने में आसानी होगी।
प्रदेश में रेल सेवा विस्तार से आयेगी परिहन में क्रांति: अरविन्द मेनन:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अरविन्द मेनन ने कहा कि देश के हृदय मध्य प्रदेश पर रेल और सड़क परिवहन के दबाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में रेलवे लाइनों के विस्तार की संभावनाओं को बजट में शामिल कर प्रदेश की जनता की चिरपोषित अभिलाषा की पूर्ति आसान की गयी है। उन्होंने कहा कि मालवा अंचल के लिए जो सौगातों की प्राप्ति हुई है उनमें इंदौर मनमाड.मालेगांव होते हुए 368 किलोमीटर लाइन के लिए 4984 करोड़ रूपए का प्रावधान, इंदौर देवास उज्जैन की रेललाईन के लिए 271 करोड़ रूपए इंदौर देवास उज्जैन का दोहरीकरण 100 करोड़ रूण्ए फतेहाबाद उज्जैन ब्राडग्रेज लाइन के लिए 120 करोड़ रूण्ए दाहोद इंदौर व्हाया सरदारपुर, झाबुआ, धार, अमझेरा के लिए 100 करोड़, छोटा उदयपुर धार 200 करोड़ रूपए रतलाम महू खण्डवा अकोला अमान परिवर्तन 100 करोड़ रूपए बरलाई देवास ओवर ब्रिज का निर्माण बरलाई मंागलिया ओव्हर ब्रिज निर्माण, इंदौर के समीप लक्ष्मीबाई नगर में रेलवे ओव्हरब्रिज और रतलाम खण्डवा प्रोजेक्ट राजेन्द्र कुमार ओव्हर ब्रिज के निर्माण के लिए प्रतीकात्मक प्रावधान कर रेल परिवहन की सुविधा वृद्धि का मार्ग पशस्त किया गया है। अरविन्द मेनन ने मालवा अंचल के लिए बजट प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
रेल बजट में वैकल्पिक यात्रा बीमा का उपहार: राकेश सिंह:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कहा कि रेल यात्राओं के बुकिंग के समय वैकल्पिक यात्रा बीमा का उपहार दिया है। 2000 स्टेशनों पर रेल डिस्प्ले नेटवर्क नामक 20000 स्क्रीन वाले एक हाईटेक केन्द्रीकृत नेटवर्क स्थापित करने का कार्य जारी है। महिला कोच में सीसीटीवी केमरा लगने से महिला सुरक्षा सुनिश्चित होगी। रेलवे बजट की प्रतिबद्धताओं के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु का आभार व्यक्त किया है। महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 182 की शुरूआत और अन्य सुरक्षा उपाय होने से महिलाओं का एकाकी सफर भी भयमुक्त बनेगा।
जनहित के लिए उपयोगी है रेलबजट: प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा ने कहा कि रेल बजट रेलवे के आधुनिकीकरण, सुरक्षा, साफ-सफाई, किराया, मालभाडा सहित देश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान रेल बजट में परिलक्षित होता है।
रेलवे नेटवर्क में सुदृढ़ीकरण, गति और विस्तार पर लक्ष्य: विक्रम वर्मा:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने कहा कि रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण, गति और विस्तार का लक्ष्य नरेन्द्र मोदी सरकार के राडार पर आया है। बजट में किराया और मालभाडे में वृद्धि न करके देश की जनता को महंगाई से राहत प्रदान की है। रेल बजट संपूर्ण देश की जनता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
हबीबगंज स्टेशन को पुनर्विकास किए जाने पर आभार : आलोक संजर:- सांसद आलोक संजर ने कहा कि रेल बजट में 400 स्टेशनों का पुर्नविकास किए जाने के साथ हबीबगंज स्टेशन को शामिल किए जाने से राजधानी के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा सुनिश्चित होगी।