Home > Archived > कैंटर व टाटा मैजिक की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार की मौत

कैंटर व टाटा मैजिक की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार की मौत

अलीगढ़। थाना लोधा क्षेत्र के ताजपुर-रसूलपुर के निकट गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना खड़े कैंटर से टाटा मैजिक के भिडऩे से हुई बताई गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया था। सूचना पर पुलिस इलाका पुलिस ने मृतकों को मोर्चरी और घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया जहां से उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए मैडीकल कालेज के लिए रैफर कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक भाग जाने में सफल हो गया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच षुरू कर दी है। बताया जाता है कि गुरुवार की तड़के एक टाटा मैजिक में सवार छ: लोग कुल्लू पला में हुए षादी समारोह से वापस लौट रहे थे तभी ताजपुर-रसूलपुर के पास मैजिक खड़े ट्रक से टकरा गई। भिडंत इतनी तेज थी कि काफी दूर तक टक्कर की आवाज सुनी गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृत महिलाओं में गैंदो उम्र 55 साल पत्नी नत्थीलाल, गोविंदी पत्नी रेवती निवासी लक्ष्मनपुर हैं। मृत दो अन्य व्यक्तियों की समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी।


बताया गया है कि मैजिक में पंचर हो जाने के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े कैंटर से जा टकरा गई। घायल सुनील और ओमवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद षव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

Updated : 26 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top