कासगंज। कनूनी प्रतिबन्ध के बबजूद भी घटित हो रही हर्ष फायरिंग की घटनाये थमने का नाम नही ले रही। इसी क्रम में आज सोरो कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैडी में घटित हुई हर्ष फायरिंग की घटना में वर एवं कन्या पक्ष के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये इस घटना से हसी खुशी का माहौल खौफ जदा हो गया। साथ ही घायलो को ंउपचार के लियें निजी चिकित्स के यहां भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
घटनाक्रम के अनुसार जनपद कासगंज के सोरो कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैडी निवासी भरत सिंह के यहां उसके पुत्र गजेन्द्र का टीका समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। हसी खुशी का माहौल उस समय खौफजदा हो गया जब कार्यक्रम मे शामिल किसी व्यक्ति ने नजायज असलाह से फायरिंग कर दी अचानक घटित हुई इस फायरिंग की घटना की चपेट में आकर बर व कन्या पक्ष के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे आनन फानन में उपचार के लिये निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया इसके साथ ही हसी खुशी का माहौल खौफ एवं गमजदा हो गया। विदित हो की कानूनी प्रतिबन्ध के बाबजूद भी लगातार घटित हो रही हर्ष फायरिंग की घटना प्रशासन के लिये चिन्ता का कारण भी बनी हुई है। कभी कभी हर्ष फायरिंग की घटनाये वीभत्स रूप भी घारण कर लेती है।