क्राइस्टचर्च | टेस्ट इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्लम के नाम दर्ज हो गया है। मैक्लम ने 54 गेंदों पर शतक लगाकर सर विवियन रिचर्डस के 56 गेंदों पर शतक के 30 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।
अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे मैक्लम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया। मैक्लम ने अपनी 145 रनों की पारी में 79 गेंदों का सामना किया और 21 चौके और छह छक्के लगाए।
मैक्लम ने अपना अर्धशतक 34 गेंदों पर पूरा किया और फिर अगले 50 रन मात्र 20 गेंदों पर बना डाले। उनका शतक 54 गेंदों पर पूरा हुआ, जिसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल हैं।
मैक्लम ने 78 मिनट विकेट पर बिताते हुए शतक पूरा किया। समय के लिहाज से यह टेस्ट इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक (समय के लिहाज से) का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जीएम ग्रेगरी के नाम है। ग्रेगरी ने 1921 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 70 मिनट में सैकड़ा लगाया था।
गेंदों की बात की जाए तो मैक्लम ने रिचर्डस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। रिचर्डस ने 1985-86 में सेंट जोंस में इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेंदों पर शतक लगाया था। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने भी 56 गेंदों पर शतक लगाया है।
टेस्ट मैचों में भारत की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज है। कपिल ने 1986-87 में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 74 गेंदों पर शतक लगाया था।
Latest News
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो

मैक्लम ने लगाया टेस्ट का सबसे तेज शतक
X
X
Updated : 2016-02-20T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire