Home > Archived > जनमानस

जनमानस

भोजशाला को हिन्दू स्मारक घोषित करें


12 फरवरी को बसन्त पंचमी है और उस दिन शुक्रवार भी है। धार के हिन्दू स्मारक में फिर पहले की तरह मुस्लिम नमाज अदा करेंगे। शासन फिर पूर्व की तरह उन्हें नमाज पढ़वाने के लिए हजारों पुलिस वालों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात करेगा व 3-4 दिनों में करोडो़ं रुपए इस काम के लिए फूंक दिए जाएंगे। यहां यह सवाल उठता है कि यह नाटक कब तक इसी तरह चलता रहेगा? मुस्लिम राज में भोजशाला के अंदर मुसलमान नमाज पढ़ते होंगे। उस समय तो हिन्दू जजिया कर भी देता था। अकबर के हरम में 5000 हिन्दू महिलाएं रहती थी। मुस्लिम शासकों ने 40,000 हिन्दू मंदिर भी तोड़े, जिनका रेकार्ड है। पर इसका मतलब यह नहीं कि आज भी वो पुरानी बातें लागू की जाए, जो सैकड़ों सालों के मुस्लिम राज में होती थी। जैसा कि भोजशाला के नाम से ही स्पष्ट है इसे राजा भोज ने बनवाया था। यह हर तरह से हिन्दू स्मारक है। अंदर यज्ञ स्थल है व वहां की सरस्वती देवी की मूर्ति इंग्लैंड के म्यूजियम में है। अंदर न तो कोई कब्र, पीर या मस्जिद है। इस्लाम के नाम पर अंदर एक पत्थर तक नहीं है। ऐसी दशा में मुस्लिमों का भोजशाला से क्या लेना देना है? भारत की किसी भी मस्जिद या ईदगाह में हिन्दू भजन-कीर्तन करने की जिद नहीं करते हैं, तो फिर मुस्लिम भोजशाला के अंदर जाकर नमाज पढऩे की जिद क्यों करते हैं? भोजशाला को हिन्दू स्मारक क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है, जबकि वह पूरी तरह से हिन्दू की है? भोजशाला के मामले में भाजपा का रुख तभी तक हिन्दू के पक्ष में था, जब तक वह राज्य व केन्द्र में सत्ता में नहीं आई थी। भाजपा के नेता पहले कहा करते थे कि भोजशाला को हिन्दुओं को सौंपना बेहद आसान है। केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के प्रमुख अफसर के केवल एक आदेश मात्र से भोजशाला हिन्दू को मिल जाएगी। जब केन्द्र में हमारा शासन होगा, तब हम यह शुभ काम बड़ी आसानी से कर देंगे। अब हिन्दू समाज भाजपा से यह पूछ रहा है कि अब तो आपकी राज्य व प्रदेश में दोनों जगह सरकार है, अब देर किस चीज में हो रही है? पिछली बार बसंत पंचमी जब शुक्रवार को थी, तब भाजपा शासन में ही धार व भोजशाला में जिस अमानवीय व तानाशाही तरीके से हिन्दुओं के साथ मार-पीट व ज्यादती पुलिस ने की थी, वह हिन्दू भूला नहीं है। सौ बात की एक बात तो यही है कि हिन्दू का स्मारक हिन्दू को क्यों नहीं दिया जा रहा है?

राजवीर सिंह

Updated : 2 Feb 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top