दमिश्क | उत्तरी सीरिया के पांच अस्पतालों और दो स्कूलों पर मिसाइल हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है जबकि कई अन्य अभी भी घायल बताये जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अलेप्पो और इदलिब प्रांत में लगभग पांच अस्पतालों और दो स्कूलों में हुए इन मिसाइल हमलों में 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। सरां ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हमले अलेप्पो के एजाज कस्बे और इरलिव के मारित अलनुमान पर किये गये। एजाज कस्बे पर हुये हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी। हमलों में अस्पतालों की इमारतें भी ध्वस्त हो गयी। कार्यकर्ताओं ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अस्पताल पर हुये हमले को दिखाया गया है। इस हमले में कम से दो बच्चों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये।
रूस ने डाक्टर विदाउट वार्डर (एमएसएफ) द्वारा संचालित इदलिब प्रांत के मारीन अल नुमान के अस्पताल पर भी अपने मिसाइले दागे। इस हमले में मरीज समेत सात लोगों की मौत हो गयी। सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने कहा कि एमएसएफ के अस्पताल में अभी भी पांच महिला नर्स, एक डाक्टर और एक पुरुष के दबे होने की आशंका है।
अस्पतालों का संचालन करने वाले एम.एस.एफ ग्रुप का कहना है कि हमले से 40 हजार लोग चिकित्सा सुविधाओं से वंचित हो गये हैं जबकि सीरिया में कार्यरत कई सामाजिक संगठन तथा कार्यकर्ताओं ने इन हमलों के लिए रूस को दोषी माना है।
सीरिया में मिसाइल हमला, 50 की मौत
X
X
Updated : 2016-02-16T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire