नई दिल्ली। अंडमान के हैवलॉक द्वीप पर 800 पर्यटक फंस गए हैं। दरअसल हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश की वजह से पर्यटक फंस गए हैं। पर्यटकों को बचाने के लिए सिविल एडमिनिस्ट्रेशन ने नेवी से मदद मांगी है।
भारतीय नौसेना पर्यटकों को बवाने और राहत कार्यों में जुट गई है। राहत और बचाव के लिए नेवी ने आईएनएस बित्रा बंगराम, कुंभीर और एलसीयू 38 जहाजों की तैनाती कर दी है।
नेवी के ये जहाज पर्यटकों को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर लेकर आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवी के जहाज हैवलॉक द्वीप तक पहुंच गए हैं लेकिन वहां अभी भी भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से समुद्र में स्थिति खराब बनी हुई है। ज्ञातव्य है कि बंगाल की खाडी में दबाव बनने की वजह से पिछले दो दिनों से हैवलॉक द्वीप पर भारी बारिश हो रही है।
वहीं मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले 48 घंटों के अंदर यह दबाव अंडमान निकोबार के आसपास साइक्लोन में बदल सकता है। हैवलॉक, अंडमान द्वीप के पूर्व में स्थित है जो दक्षिण अंडमान प्रशासन के अंतर्गत आता है और भारतीय केंद्र शासित प्रदेश का हिस्सा है।
हैवलॉक द्वीप पर फंसे 800 पर्यटक, बचाव में जुटी नौसेना
X
X
Updated : 2016-12-07T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire