पहले भी दो बार इस्तीफे की पेशकश की थी: जंग

पहले भी दो बार इस्तीफे की पेशकश की थी: जंग
X


नई दिल्ली।
उपराज्यपाल के पद सेे इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को नजीब जंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जंग ने दबाव के चलते इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज किया और कहा मैंने पहले भी पद छोडऩे की पेशकश की थी।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने मुझे नियुक्त किया था, इसलिए मैंने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया। 3 साल के बाद मैंने दोबारा प्रधानमंत्री से कार्यमुक्त करने का आग्रह किया था लेकिन उन्हें फिर पद पर बने रहने को कहा गया। जंग शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय में लगभग 11.30 बजे पहुंचे। मोदी से उनकी मुलाकात करीब एक घंटे चली। सूत्रों ने इसे सौजन्य भेंट बताया है। शुक्रवार सुबह नजीब जंग से मिलने उनके घर पर अरविंद केजरीवाल पहुंचे।

दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई। जब केजरीवाल से पूछा गया कि नजीब जंग के साथ आपके रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे तो उन्होंने कहा खट्टा-मीठा तो जिंदगी में चलता रहा है। उन्होंने चाय पर बुलाया था। इसलिए आया था। उन्होंने इस्तीफा व्यक्तिगत से दिया है।

Next Story