Home > Archived > भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों में नहीं मिला पिछड़ा समाज को सम्मान- नवाब सिंह नागर

भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों में नहीं मिला पिछड़ा समाज को सम्मान- नवाब सिंह नागर

छावनी और ग्रामीण विधानसभा में हुआ पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

आगरा। भारतीय जनता पार्टी का आगरा महानगर और जिला इकाई का छावनी और ग्रामीण विधानसभा का पिछड़ा वर्ग सम्मलेन आज फतेहाबाद रोड पर कैला देवी कोल्ड के पास संपन्न हुआ जिसमें दोनों विधानसभा के कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर का पिछड़े वर्ग के नेताओ ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सम्मलेन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज को भारतीय जनता पार्टी में जो सम्मान मिला है वो किसी अन्य दल् में नहीं मिला है सभी पार्टियों ने पिछडे समाज का शोषण किया है निश्चित ही उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पिछडे समाज की विशेष भूमिका रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़े समाज से है कल्याण सिंह जी के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री भी पिछड़े समाज का दिया और अब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी पिछड़े समाज से है। भारतीय जनता पार्टी में पिछडो को अगड़ो के समान सम्मान मिलता है। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि से पहले चौ. उदयभान सिंह सांसद रामशंकर कठेरिया चो बाबूलाल महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया और शिवकुमार प्रमुख आदि ने संबोधित किया। मंच पर प्रमुख रूप से पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी स्थान मिला।

अलग अलग समाज के मुखियाओ और चौधरियो को भी मंच पर स्थान दिया गया। कार्यक्रम में पुरुषों के अलावा महिलाओं की संख्या भी अच्छी रही। मंडल अध्यक्ष प्रदीप राठौर धर्मवीर लोधी महेश शर्मा और विनोद बघेल के नेर्तत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनता सम्मलेन में पहुंची। सम्मलेन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने की कार्यक्रम संयोजक बबलू लोधी और गिर्राज कुशवाह ने संचालन किया।

कार्यक्रम प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक बबलू लोधी, सह संयोजक निहाल सिंह धाकड़, प्रभुदयाल प्रजापति, डॉ भगवान दास दक्ष, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर लोधी, प्रदीप राठौर, विनोद बघेल, महेश शर्मा, गिर्राज कुशवाह, प्रशांत पौनिया, संजीव चौबे, सत्य देव दुबे, रश्मि सिंह पार्षद, मोहन सिंह लोधी, सुधीर राठौर, दीक्षा बघेल, डॉ. रामबाबू हरित, बेबी रानी मोर्य, अंजुला माहौर, ऋतु दिवाकर, हेमलता दिवाकर, डॉ. जी ,एस धर्मेश, किशन गोपाल कुशवाह, प्रभुदयाल कठेरिया, अशोक पिप्पल, जेडी शर्मा, बीना साह, सूरजभान त्यागी, राघव लवानिया, संतोष कुशवाह, राजेश प्रजापति, विजय कुशवाह, आशीष पाठक, नीरज शर्मा, जितेंद्र सविता, प्रवेश दीक्षित, जितेंद्र कुमार, सह मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया और बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे।

Updated : 21 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top