Home > Archived > जुकरबर्ग का नया ए.आई सॉफ्टवेयर ‘जार्विस’, मैक्स का भी रखेगा ख्याल

जुकरबर्ग का नया ए.आई सॉफ्टवेयर ‘जार्विस’, मैक्स का भी रखेगा ख्याल

जुकरबर्ग का नया ए.आई सॉफ्टवेयर ‘जार्विस’, मैक्स का भी रखेगा ख्याल
X

जुकरबर्ग का नया ए.आई सॉफ्टवेयर ‘जार्विस’, मैक्स का भी रखेगा ख्याल

फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने एक नया मोबाइल एप हॉलीवुड फिल्म ‘आयरन मैन’ के टोनी स्टार्क की तरह ‘जार्विस’ जैसा इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर तैयार किया है। यह सॉफ्टवेयर न सिर्फ जुकरबर्ग के घरेलू कामों का ध्यान रखेगा बल्कि मनोरंजन भी करेगा।

हर साल की शुरुआत पर मार्क जकरबर्ग उस साल में खुद के लिए एक नई चुनौती तय करते हैं। बाद में आने वाले महीनों में उसे पूरा करने पर काम करते हैं। अब तक इस चुनौती में किताबें पढ़ने से लेकर मैंडरिन सीखने जैसे कई चुनौती शामिल हैं।

इस साल के उनके चुनौती की थीम ‘इन्वेशन’ थी। इस प्रोजेक्ट के लिए जुकरबर्ग ने 100 घंटे तय किए थे। फेसबुक पर इस प्रोजेक्ट के सफल होने की जानकारी देते हुए कहा, ‘यह चुनौती मेरी उम्मीदों से ज्यादा आसान निकला।

रोबोट नहीं खास सॉफ्टवेयर है'जार्विस'
जुकरबर्ग इस एप्लिकेशन से अपने मोबाइल, कंप्यूटर से ही घर की बिजली, सुरक्षा, आदि नियंत्रित कर सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर जुकरबर्ग की पसंद और नापसंद से
भी परिचित है।

Updated : 21 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top