Home > Archived > हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ आज

हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ आज

भोपाल। गुरुवार से शुरु हो रहा हनुवंतिया महोत्सव पूरे महीने यहां की सैर-सपाटा करने वालों के लिए पलक पांवड़े बिछाएगा। वैसे तो इस पर्यटक स्थल पर हमेशा चहल-पहल बनी रहती है लेकिन उत्सव के दिनों में बात कुछ और ही होती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर २.० बजे इसका उद्घाटन करेंगे । पिछले साल की तरह इस साल भी हनुवंतिया में जल-महोत्सव तमाम रंग बिखेरेगा। इसके अलावा श्री चौहान हनुवंतिया टूरिस्ट पूरे महीने यहां की सैर-सपाटा करने वालों के लिए पलक पांवड़े बिछाएगा। वैसे तो इस पर्यटक स्थल पर हमेशा चहल-पहल बनी रहतीकॉम्प्लेक्स में हाल ही में राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा सैलानियों की सुविधा के लिये विकसित विस्तार कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। जल-महोत्सव १५ दिसम्बर २०१६ से १५ जनवरी २०१७ तक चलेगा।

पहले यह आयोजन सिर्फ १० दिनों तक आयोजित किया गया था लेकिन इस साल सैलानियों के उत्साह को देखते हुए यह आयोजन १ महिने तक के लिए आयोजित किया जा रहा हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हनुवंतिया की दिनोंदिन बढ़ती लोकप्रियता से हर कोई आश्चर्यचकित है । इसी साल फरवरी से नवंबर तक तकरीबन एक लाख से ज्यादा सैलानियों ने हनुवंतिया में जल पर्यटन का लुत्फ उठाया था। इस दौरान बड़ी संख्या में सैलानी हनुवंतिया परिसर में बनाये गये लॉग हट्स में ठहरे भी थे। इसके साथ ही हट्स के अलावा हनुवंतिया में सैलानियों के लिये मीटिंग हॉल, कैफेटेरिया, फूड-प्लाजा, बोट क्लब आदि का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान करेंगे। ऊर्जा मंत्री पारस चन्द्र जैन, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेन्द्र पटवा, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक और क्षेत्रीय विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर के विशेष आतिथ्य में शुभारंभ समारोह संपन्न होगा।

इस साल के जल-महोत्सव में सैलानियों का जोश पहले से भी ज्यादा देखने को मिल सकता हैं। इसमें जल के साथ-साथ जमीन और आकाश में भी विभिन्न रोमांचक और साहसिक गतिविधियाँ होने जा रही हैं। इनमें वाटर स्पोर्ट्स, आइलेण्ड कैम्पिंग, एडवेंचर, एक्टिविज्म- हॉट एयर बैलूनिंग, पेरा सेलिंग, पेरा मोटर्स, स्टार गेजिंग, वाटर स्कीइंग, जेट स्कीइंग, वाटर जॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, आर्टिफिशियल क्लाइम्बिंग सहित ढेरों गतिविधियां शामिल हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरेंगे रंग
इसके अलावा शिल्पों का अद्भुत संसार सजने वाला हैं जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा हनुवंतिया की वादियों में कई तरह के रंग घुलने वाले हैं। औऱ सर्दियों में तरह-तरह के खानों के व्यंजन का स्वाद भी फिजा में घुलने के लिए बेकरार हैं।

कार्ड कर सकेंगे स्वाईप और कई सुविधाएं होंगी शामिल
उल्लास उमंग और उत्साह से सराबोर द्वितीय जल-महोत्सव का मुख्य आकर्षण केरल की तर्ज पर हनुवंतिया में प्रारंभ की जा रही हाउस बोट रहेगी। मोटर बोट की रेस भी अन्य आकर्षण होगी। सैलानियों की सहूलियत के लिये वॉटरस्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हनुवंतिया में विभिन्न सुविधाएँ विकसित की गई हैं। छोटे बच्चों के लिये खेल का स्थान तथा झूले आदि लगाए गए हैं। कॉटेज के पास सुरक्षा की दृष्टि से लगभग २०० मीटर लंबी रिटैनिंग वॉल बनाई गई है। पर्यटकों की सुविधा के लिये स्वाइप कार्ड से भुगतान की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही यहाँ बोर्ड रूम भी बनाया गया है। सैलानियों के लिये लगभग १२५ स्विस टेंट लगाए गए हैं। फूड जोन क्राफ्ट बाजार एवं मध्यप्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। बोट क्लब पर सुरक्षा के सभी प्रबंध किये जा रहे हैं। हनुवंतिया परिसर में एक सूचना केन्द्र भी स्थापित किया जा रहा है।

कला भी होगी शामिल
इनके अतिरिक्त क्राफ्ट बाजार के जरिये हथकरघा वस्तुओं का प्रदर्शन सांस्कृतिक गतिविधियों पर केन्द्रित कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जायेगा। यहाँ आने वाले सैलानी लजीज और सुस्वादु भोजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

Updated : 15 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top