Home > Archived > हिमाचल में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनिस 4 डिग्री

हिमाचल में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनिस 4 डिग्री

हिमाचल में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा माइनिस 4 डिग्री
X


शिमला।
हिमाचल प्रदेश में ठण्ड के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। बीती रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। राज्य के जनजातीय इलाकों के तापमान में भारी गिरावट आई है। यहां पहली बार पारा शून्य से काफी नीचे चला गया।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति के केलंग में कल रात न्यूनतम तापमान माइनिस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और राज्य में यह सबसे ठण्डा रहा। इससे पिछली रात यहां पारा माइनिस 1.8 डिग्री था। इस तरह एक रात में तापमान में 2.2 डिग्री लुढ़क गया। इसके अलावा कल्पा व मनाली में तापमान 1.6 डिग्री और कुल्लू में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य भागों के तापमान में भी गिरावट आई है। राजधानी शिमला का तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 5.9 डिग्री पहुंच गया।

शिमला से सोलन में तापमान 5, सलूणी में 5.5, उना में 7.5 और धर्मशाला में 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला समेत राज्य के अधिकांश भागों में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि 17 दिसम्बर तक राज्य में मौसम शूष्क बना रहेगा।

Updated : 12 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top