Home > Archived > कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी मिशेल: बराक ओबामा

कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी मिशेल: बराक ओबामा

कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी मिशेल: बराक ओबामा
X

वॉशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनकी पत्नी मिशेल कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन उन्होंने अमेरिकी जनता के साथ मिशेल के असाधारण संबंधों की प्रशंसा की।

ओबामा ने कहा, ‘मिशेल कभी भी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ेंगी।’ ‘‘मुझे जितनी जानकारी है, वह (मिशेल) एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। आप अमेरिकी जनता के साथ उनके असाधारण संबंध को देख सकते हैं। लेकिन मैं मजाक में कहना चाहता हूं कि वह इतनी समझदार हैं कि राजनीति में नहीं आना चाहेंगी।’

ओबामा ने पहले भी कई बार कहा है कि उनकी पत्नी को राजनीतिक जीवन को लेकर केाई रूचि नहीं है। लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों के बाद इस विषय पर टिप्पणी की। इन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को मात दी थी। कई डेमोक्रेट खुलकर आशा कर रहे हैं कि 52 वर्षीय प्रथम महिला को राजनीति में आने के लिए राजी किया जा सकता है।

Updated : 1 Dec 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top