पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू| सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह आठ बजकर 45 मिनट से नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी थी। सीमापार से हुई गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने कल पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर के मानकोट और बालकोट क्षेत्र को निशाना बनकर गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने छह नवंबर को पुंछ जिले के पुंछ सेक्टरों और नियंत्रण रेखा के कष्ण घाटी के जरिए घुसपैठ की दो कोशिशों को अंजाम देने के लिए गोलीबारी की आड़ दी थी। इसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे।

लक्षित हमलों के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की लगभग 100 घटनाएं हो चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय सीमा औैर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के पांच सेक्टरों में आम आबादी को निशाने पर लेते हुए पाकिस्तान की ओर से गोले दागे जाने की सबसे बड़ी घटना एक नवंबर को हुई थी जिसमें दो बच्चों और चार महिलाओं समेत आठ लोग मारे गए थे जबकि 22 अन्य घायल हो गए थे।

Next Story