Home > Archived > मुख्यमंत्री ने किया माधुरी शर्मा को देवी 2016 अवॉर्ड से सम्मानित

मुख्यमंत्री ने किया माधुरी शर्मा को देवी 2016 अवॉर्ड से सम्मानित

मथुरा। ब्रज कोकिला के नाम से विख्यात ब्रज की लोक गायिका माधुरी शर्मा को द न्यू इन्डियन एक्सप्रेस, द सण्डे स्टैण्डर्ड, इवेंट एक्सप्रेस समूह द्वारा लखनऊ स्थित होटल में आयोजित देवी २०१६ पुरस्कार से मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया।

ज्ञात रहे कि उक्त कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान करने वाली दस महिलाओं देवियों सामाजिक कार्यकर्ती इन्दू सुभाष, पर्वतारोही आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार, कत्थक नृत्यांगना कुमकुम आदर्श, लेखक-गायिका मालविका हरिओम, सम्पादक मीरा जाटव, आईएएस अधिकारी मिनिष्ठी एस नायर, समाज सेविका सरोजिनी अग्रवाल, आईपीएस अधिकारी सुत्तपा सन्याल, चिकित्सक डॉ० तूलिका चन्द्रा को भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा देवी २०१६ पुरस्कार से सम्मानित कर मातृ-शक्ति का गौरव बढ़ाया।

माधुरी शर्मा ने ब्रज के लोक गीत-संगीत को विश्व स्तरीय मंचों तक पहुँचाने में उल्लेखनीय योगदान किया है। इसी के मद्देनजर उन्हें यह सम्मान देने हेतु चयनित किया गया। समूह के सम्पादकीय निदेशक प्रभु चावला व वरिष्ठ सम्पादक निधि राज सिंह ने उन्हें अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व माधुरी शर्मा को हिन्दुस्तान टाइम्स अवॉर्ड २०१५ एवं लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार २०१६ से भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित कर चुके हैं।

माधुरी शर्मा आकाशवाणी व दूर-दर्शन की टॉप ग्रेड गायिका है। वह विगत ४० वर्षो से अपनी लोक गायिकी व मंचीय प्रस्तुतियों से ब्रज की लोक संस्कृति का देश-दुनियॉ में परचम लहराती रही है।

Updated : 7 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top