Home > Archived > हिन्दू अब स्वाभिमान से जी रहा है : सुरेन्द्र मिश्रा

हिन्दू अब स्वाभिमान से जी रहा है : सुरेन्द्र मिश्रा

हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

झांसी। बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि आज देश का हिन्दू गौरव के साथ जी रहा है। इसमें बजरंग दल का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकवादियों की चुनौती को बजरंग दल ने स्वीकार किया। उसके बाद आज हजारों लोग अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए तैयार रहते हैं। बजरंग दल ने देश के हिन्दुओं को जाग्रत किया है। बजरंग दल का प्रत्येक काम देश की रक्षा के लिए होता है। श्री मिश्रा ने यह बात अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के लिए हुए संघर्ष में बलिदान हुए कारसेवकों की याद में आयोजित किए जाने वाले हुतात्मा दिवस के अवसर पर व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया गया।

बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक सुरेन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 1992 से पूर्व देश में होने वाले दंगों में हमेशा देश का हिन्दू समाज पिटता रहा, लेकिन इसके बाद हिन्दू स्वाभिमान के साथ खड़ा हुआ और देश विरोधी ताकतों को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हुतात्मा दिवस के अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्त दान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में रक्त की कमी नहीं होने देंगे। बजरंग दल साक्षात हनुमान जी का अवतार है, और वह भगवान श्रीराम के हर काम के लिए समर्पित होकर काम कर रहा है। गौरक्षा के लिए भी बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा से ही आगे रहे हैं। श्री मिश्रा के भाषण के बीच बीच में कार्यकर्ता जोर शोर शोर से नारे भी लगा रहे थे। कार्यक्रम को समाजसेवी राकेश सेन, विभाग मंत्री आचार्य अविनाश, विभाग संयोजक विनोद अवस्थी, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला मंत्री रामेश्वर मिश्रा, जिला संयोजक अनूप करौसिया ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में सुधीर रायकवार, सोनू ठाकुर, गिरीश प्रजापति, सनी वर्मा, गोलू गुप्ता, मनीष वर्मा, रोहन शाक्य, धर्म करौसिया, अमन राय, मयंक राय, गोलू ठाकुर, हिमांशु द्विवेदी, विपिन खटीक, रोहित सक्सेना, अनुराग अहिरवार, प्रभुदयाल कुशवाहा, सचिन गौतम, अतुल मिश्रा, नितिन राजपूत, आशीष रजक, हेमंत राय, आदर्श ठाकुर, सुमित नाहर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 5 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top