Home > Archived > नगर निगम के निर्माण स्टोर में चोरी

नगर निगम के निर्माण स्टोर में चोरी

आगरा। नगर निगम के निर्माण स्टोर में चोरी हो गयी। स्टोर कीपर का मानना है कि चोरी दीपावली के अवकाश के दौरान हुई है।

निर्माण स्टोर निगम कार्यालय के पीछे बना हुआ है, जिसमें निगम से जुड़ा सामान रखा जाता है। स्टोर इंचार्ज मोहम्मद नसीम खां ने बताया है कि दीपावली की छुंिट्टयों के चलते तीन दिन का अवकाश था। अवकाश समाप्त होने के बाद कार्यालय आकर देखा कि निर्माण स्टोर के पीछे गोदाम में लगी टीन की चादर टूटी पड़ी है और गोदाम का सामान बिखरा पड़ा है।

उन्होंने देखा कि गोदाम में पुराना स्क्रैप व शूटिंग रेंज से संबधित सामान नहीं है। आरोप है कि नगर निगम के पीछे स्थित बस्ती के लोगों के द्वारा यह चोरी की गयी है। चोरी से संबधित सूचना नसीम खां ने थाना हरीपर्वत में दी है।

Updated : 5 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top