Home > Archived > दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति एम्मा मोरानो 117 वर्ष की हुईं

दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति एम्मा मोरानो 117 वर्ष की हुईं

दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति एम्मा मोरानो 117 वर्ष की हुईं
X

रोम। सचेत और बातूनी किस्म की इतालवी महिला एम्मा मोरानो मंगलवार को अपना 117वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें 19 शताब्दी में जन्मी अंतिम जीवित व्यक्ति माना जाता है। उनका जन्म 29 नवंबर 1899 को हुआ था। वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं।
पिछले महीने उत्तरी इटली के शहर वर्बेनिया में दिए साक्षात्कार में मोरानो ने बताया कि मैं हर रोज दो अंडे और कुकीज खाती हूं। लेकिन मैं बहुत ज्यादा नहीं खाती क्योंकि मेरे पास दांत नहीं है। उनके पास दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति होने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र है।
आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ी मोरानो का कोई भी भाई-बहन अब जिंदा नहीं है। मोरानो जानती है कि इस ऐतिहासिक जन्मदिन को एक समारोह के तौर पर मनाया जाएगा और लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लोग आते हैं।
मैं किसी को आमंत्रित नहीं करती लेकिन अमेरिका, स्वीट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, तुरीन, मिलान...से लोग मिलने आते हैंं। वे मुझे देखने आते हैं।वह अपने जन्मदिन का केक खाएंगीं या नहीं इस बारे में उन्होंने कहा कि पिछली बार मैंने थोड़ा सा खाया था लेकिन तब मुझे अच्छा महसूस नहीं हुआ था।

Updated : 29 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top