Home > Archived > महिलाओं के सम्मान के लिये प्रदेश में हो भाजपा सरकार : कमलावती

महिलाओं के सम्मान के लिये प्रदेश में हो भाजपा सरकार : कमलावती

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर का महिला सम्मेलन साहू धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती कमलावती सिंह उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति प्रकाश सिंह तथा मुख्य वक्ता के रुप में श्रीमती सुमन सिंह उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में बालिका स्वपनिल गुप्ता तथा मीनल ने देशभक्ति गीत गाकर तथा प्रिया जायसवाल ने रानी लक्ष्मीबाई पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर महिलाओं का मन मोहा।

कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए मुख्य वक्ता श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है तथा महिलाओं के हित में तथा महिलाओं को सबल एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु अनेकों नेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। हम सबको मिलकर घर-घर जाकर मोदी जी की योजनाओं को पहुंचाना चाहिए, जिससे महिलाएं जागरुक होकर उस योजनाओं का लाभ ले सकें।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रुप में बोलते हुए श्रीमती प्रीति प्रकाश सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। दिन प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा महिलाओं का शोषण हो रहा है और महिलाएं घर से निकलने में अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं को चाहिए कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार को उखाड़ फेकें तथा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में उद्बोधन करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती कमलावती सिंह ने कहा कि आज महिलाएं पूरे विश्व में और पृथ्वी से आकाश तक नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महिलाओं को चाहिए कि उत्तर प्रदेश में भी अगर महिलाओं का सम्मान बढ़ाना है तो 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी चाहिए। आज देश में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने व भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया है उससे पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरागवी तथा नगर विधायक रवि शर्मा, महापौर किरन वर्मा, कार्यक्रम की प्रभारी एवं अध्यक्षा श्रीमती सुमन पुरोहित, श्रीमती कुमुद शर्मा, श्रीमती निर्मला पांडेय, छाया सिंह, रजनी परिहार, शशिप्रभा मिश्रा, राजकुमारी रजक, अंजली राय, रेखा साहू, कनक शिवहरे, सावित्री कुशवाहा, रजनी सेंगर, कल्पना सेंगर, धीरु रायकवार, पूनम सक्सेना, आशा सोनी, शाबिरा खान, प्रमिला झा, रीता वर्मा, रंजना तिवारी, जाग्रति नीखरा, लक्ष्मी राजपूत, नीरजा गुप्ता, कृष्णा सक्सेना, डा. अनीता साहू, ममता साहू, सीमा वर्मा, बलराम गुप्ता व संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रही। । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीता अवस्थी ने किया व आभार प्रीतिकरण ने व्यक्त किया।

Updated : 21 Nov 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top