टोक्यो| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जापानी निवेश आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत को वित्तीय संसाधनों की काफी जरूरत है और उनकी सरकार देश को विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सुधारों को आगे बढ़ा रही है।
इंडिया-जापान बिजनेस लीडर्स फोरम में कारोबारी नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने जीएसटी मुद्दे पर हुई प्रगति का जिक्र किया और भारत में कारोबार को आसान बनाने के लिए नीतियों एवं निवेश नियमों में किए गए अन्य सुधारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए और स्थायी एवं पारदर्शी नियमन प्रणालियों के माध्यम से सकारात्मक माहौल बनाने के वास्ते सुधार नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, भारत आर्थिक सुधारों की एक नई दिशा में बढ़ रहा है। मेरा संकल्प इसे विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था बनाने का है।
मोदी ने कहा कि भारत की विकास जरूरतें काफी व्यापक है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिये भारत में अप्रत्याशित निवेश अवसर मौजूद हैं। हम अपनी विकासात्मक प्राथमिकताओं को त्वरित गति के साथ हासिल करना चाहता हैं, लेकिन यह सब पर्यावरण को ध्यान में रखते हुये किया जायेगा।
प्रधानमंत्री ने बैठक में उपस्थित व्यावसायियों से कहा, साफ्टवेयर क्षेत्र में भारत के कौशल को जापान के हार्डवेयर क्षेत्र की मजबूती का साथ मिला है। मैं आपको भरोसा देना चाहता हूं कि हम आपको समान स्तरीय सुविधायें उपलब्ध करायेंगे।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

भारत को बनाना है विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था : मोदी
X
X
Updated : 2016-11-11T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire