Home > Archived > ताजनगरी आगमन पर होगा रक्षामंत्री का भव्य स्वागत

ताजनगरी आगमन पर होगा रक्षामंत्री का भव्य स्वागत

जनसभा में आमजनता की सहभागिता हेतु कार्यकर्ता कर रहे हैं जनसंपर्क

आगरा। जीआईसी मैदान, पंचकुइया में 6 अक्टूबर को उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में आयोजित जनसभा में आम जनता को जोडऩे हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला ईकाई व महानगर ईकाईयों के कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें जनसभा में आने की अपील की है। जनसभा को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर संबोधित करने आगरा आ रहे हैं।

मंगलवार को जनसभा की तैयारियों के सम्बंध में भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहलीबार रक्षा मंत्री मनोहर परिकर का आगरा आगमन हो रहा ह । आगरा जिले की जनता भी ऐसे साहसी मंत्री के स्वागत से वंचित नही रहनी चाहिए। इसलिए आगरा जिले से कम कम 5000 लोगों की भागीदारी इस स्वागत कार्यक्रम में हो। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया ने की। बैठक मे पुरूषोतम खण्डेलवाल, सत्यदेव दुबे, प्रशान्त पौनिया, राजकुमार चाहर, गिर्राज कुशवाह, रामकुमार शर्मा, दिनेश गोयल, प्रदीप भाटी, नीरज सिकरवार, राजकुमार पथिक, डॉ. रामेश्वर चौधरी, सहदेव शर्मा, राहुल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर का 6 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इस सम्बंध में भाजपा महानगर की ओर से एक आज ब्रजक्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस पर दोपहर दो बजे एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया जा रहा है।

Updated : 5 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top