Home > Archived > मजार तक महिलाओं को प्रवेश देने के लिए राजी हुआ हाजी अली ट्रस्ट

मजार तक महिलाओं को प्रवेश देने के लिए राजी हुआ हाजी अली ट्रस्ट

मजार तक महिलाओं को प्रवेश देने के लिए राजी हुआ हाजी अली ट्रस्ट
X

मुंबई। महिलाओं को हाजी अली में मजार तक प्रवेश देने के मामले में हाजी अली ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में झुकते हुए कहा है कि महिलाएं मजार तक जा सकती हैं। इसके पहले बांबे हाई कोर्ट ने महिलाओं के मजार तक जाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के विरोध में हाजी अली ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में अपील किया था।

गौरतलब है कि भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन नामक स्वयंसेवी संस्था ने हाजी अली में महिलाओं को प्रवेश दिलाने के लिए बांबे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उसी याचिका की सुनवाई करते हुए बांबे हाई कोर्ट ने महिलाओं को मजार तक जाने की अनुमति दे दी थी, पर अपने ही आदेश पर रोक लगाते हुए ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट में जाने का समय दे दिया था। कोर्ट का मानना था कि जहां पुरुषों को जाने की आजादी है, वहां पर महिलाओं को जाने दिया जाए। ऐसा न होने पर यह महिलाओं के साथ अन्याय होगा।

कोर्ट ने महिलाओं के दरगाह में मजार तक जाने का आदेश जारी करते हुए ट्रस्ट द्वारा लगाई गई पाबंदी को हटा दिया था। कोर्ट ने यह आदेश 26 अगस्त 2016 को जारी किया था। कोर्ट के इसी आदेश के विरोध में ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में अपील किया था, पर आज सोमवार को वह कोर्ट में झुकते हुए महिलाओं को मजार तक जाने की अनुमति देने हेतु वह तैयार हो गया।

Updated : 24 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top