Home > Archived > लोकतंत्र सेनानियों का सम्मेलन आयोजित

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मेलन आयोजित

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मेलन आयोजित
X

आपातकाल के राजनीतिक बंदियों का सम्मान करे सरकार : त्रिपाठी

झांसी। सांई मंगलम् में आपातकाल राजनैतिक बंदियों के संगठन लोकतंत्र सेनानी परिषद के तत्वावधान में आयोजित मंडलीय सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला लोकतंत्र सेनानी परिषद के अध्यक्ष नरोत्तम स्वामी एवं सम्मेलन के संयोजक गिरीशचंद्र सक्सेना ने संचालन किया।

सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी कि झांसी सम्मेलन में पारित हुए प्रस्ताव के अनुसार हर शहर में लोकतंत्र सेनानी पार्क या चौराहे का नामकरण किया जाए। उन्होने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आपातकाल के राजनैतिक बंदियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान सभी सुविधाएं दी जाएं। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार से मांग है कि आपातकाल का इतिहास प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए जिसे आने वाली पीढ़ी को आपातकाल की जानकारी हो सके। उन्होने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री ने हमारी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो लोकतंत्र सेनानियों को संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 15 नवम्बर को मांगों को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्षीय उदबोधन में नरोत्तम स्वामी ने आपातकाल के दिनों को व्यक्त किया।

सम्मेलन को हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, राष्ट्रीय सचिव, चौधरी जगजीवन यादव, केशवदास शर्मा, प्रो.हरीमोहन गुप्ता, पीके त्रिपाठी, रामप्रकाश गुप्त को संबोधित किया। लोकतंत्र सेनानी मोहन नेपाली ने आपातकाल के दौरान चर्चित हुए क्रांति गीत जयप्रकाश का बिगुल बजा है तो जाग उठी तरुणाई है तथा डा. धन्नूलाल गौतम ने भी आपातकाल का गीत प्रस्तुत किया। रामेश्वर प्रसाद ढरिया ने भी गीत प्रस्तुत किया। जगदीश राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर त्रिभुवन नाथ त्रिवेदी, शिखरचंद्र जैन ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में डा. धन्नूलाल गौतम, पीके त्रिपाठी, को प्रदेशीय उपाध्यक्ष तथा गिरीश सक्सेना व हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत की घोषणा की गई।

Updated : 18 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top