ग्वालियर। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव में मण्डल और जिलाध्यक्ष बनने की आश लगाए बैठे कई भाजपा कार्यकर्ता अब जिला कार्यकारिणी के लिए जोर लगा रहे हैं। इनमें कई नेता जिलाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री के आसपास मंडरा रहे हैं तो कुछ वरिष्ठ नेतृत्व तक अपनी गुहार लगा रहे हैं।
प्रदेश स्तर पर भाजपा संगठन चुनावों के सम्पन्न हो जाने के बाद अब प्रदेश और जिले की कार्यकारिणी घोषित होना है। ग्वालियर महानगर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्षों को भी जल्दी ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करनी है। हालांकि कार्यकारिणी की घोषणा को भी जिलाध्यक्ष चुनाव की तरह ही परेशानी वाला माना जा रहा है। क्योंकि संगठन स्तर पर सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को संतुष्ट भी करना है। इस कारण कार्यकारिणी की घोषणा से पूर्व दोनों जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा के बाद ही जिला पदाधिकारियों के नाम और पद तय करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ही जिलाध्यक्ष जनवरी माह के अंत तक अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर देंगे।
महामंत्री (संगठन) पर रहेगी नजर
भाजपा जिलाध्यक्ष की दावेदारी में शामिल रहे भाजपा नेता अब महामंत्री के पद की ओर नजर गढ़ाए हैं। हालांकि उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर भी नियुक्ति के लिए कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।
पहले मण्डल कार्यकारिणी होंगी घोषित
जिला कार्यकारिणी की घोषणा से पहले मण्डलों की कार्यकारिणी घोषित होनी है। सूत्र बताते हैं कि मण्डलों की कार्यकारिणी पूरी तरह से तैयार भी हो चुकी हैं और जिले से आदेश की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। मण्डल की कार्यकारिणी में भी तीन महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष, 6 सचिव एवं एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की जानी है।
33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित
जिला और मण्डलों की कार्यकारिणी में सभी पदों पर आरक्षण लागू रहेगा। इनमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए जबकि नियमानुसार अजा, अजजा एवं पिछड़ा वर्ग के लिए भी पद आरक्षित रहेंगे।
इन्होंने कहा
'वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन लेकर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह तक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों में सक्रियता और कार्यक्षमता के आधार पर दायित्व सौंपे जाएंगे।
देवेश शर्मा
जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा इसी माह
Updated : 2016-01-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire