धरना देकर उठाईं समस्याएं, स्टाम्प वेंडर भी समर्थन में
गुना। ई-रजिस्ट्री को लेकर आ रही समस्याओं के चलते सर्विस प्रोवाइडर ने आज से हड़ताल शुरु कर दी है, इसके साथ ही वह कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए है। हड़ताल को स्टाम्प वेंडरों ने भी अपना समर्थन दिया है और वह भी काम बंद कर धरने पर बैठ गए है। इसके चलते आज जरुरतमंदों को परेशान होना पड़ा। सर्विस प्रोवाइडरों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याएं दूर नहीं होती है हड़ताल जारी रहेगी। सर्विस प्रोवाइडरों ने बताया कि ई-पंजीयन व्यवस्था के चलते कई तरह की परेशानियां आ रहीं हैं। उनके लिए प्रणाली परेशानी का सबब साबित हो रही है। आए दिन या तो सर्वर डाउन रहता है या फिर बंद हो जाता है। इससे वह काफी परेशान हो चुके है।
ये हैं समस्याएं
सर्विस प्रोवाइडर की क्रेडिट लिमिट से बिना वजह पैसा कट जाता है।
एक आईडी पर अन्य प्रोवाइडर की आईडी ओपन हो जाती है।
ई.पंजीयन के दौरान दस्तावेज का प्रिंट समय पर नहीं निकलता
स्लॉट आरक्षण का समय बढ़ाकर 5.15 किया जाए।
सॉफ्टवेयर में पंजीयन शुल्क का निर्धारण ठीक से नहीं किया गया है।