मक्का। मक्का के मीना में हुई भगदड़ को लेकर कई देशों की कड़ी आलोचनाओं के बाद सऊदी अरब के प्रमुख मुफ्ती शेख अब्दुल अज़ीज़ बिन-अब्दुल्ला अल-शेख का कहना है कि हज के दौरान हुए इस हादसे पर इंसान का वश नहीं था। इसके लिए किसी व्यक्ति का कोई कसूर नहीं है। मीना त्रासदी में 717 लोगों की जानें गईं और 863 लोग घायल हो गए हैं।
मुफ्ती ने सऊदी अरब के गृह मंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद-बिन-नएफ़ से कहा है कि इस हादसे में किसी का कोई कसूर नहीं है, क्योंकि 'नियति और भाग्य पर किसी का अख्तियार नहीं।'
जानकारी हो कि प्रमुख मुफ्ती शेख अब्दुल अज़ीज़ बिन-अब्दुल्ला अल-शेख ने अपना यह बयान तब जारी किया जब इस हादसे को लेकर कई देशों ने सऊदी अरब सरकार की कड़ी आलोचना की है। सऊदी अरब के नरेश सलमान की ओर से हज यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा के आदेश दे दिए गए हैं।
भगदड़ में ईरान के 131 लोगों की मौत हो गई जिसके लिए यहां कल से तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया। हादसे में ईरान के अलावा भारत के 14, मिस्र के आठ, पाकिस्तान के छह, नाइजीरिया के तीन और तुर्की के चार हज यात्रियों की मौत हो गई थी।
मक्का हादसे में किसी का कोई कसूर नहीं : अब्दुल अज़ीज़
Updated : 2015-09-26T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire