भगवान गणेश की मनमोहक झांकियों से सजा शहर

प्रतियोगिताओं के साथ हो रहे हैं धार्मिक आयोजन


शिवपुरी । शहर में इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। जहां भगवान गणेश की मनमोहक झांकियां लगी हुई हैं। जिन्हें देखने के लिए शहरवासी रात्रि में घरों से निकलते हैं जिस कारण रात्रि में चहल पहल बनी रहती है। झांकियों के साथ-साथ गणेश पाण्डालों में प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समितियों द्वारा किया जा रहा हैं। वहीं धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। शनिवार को मंदिरों के साथ-साथ गणेश पाण्डालों में सुन्दर काण्ड के आयोजन हुए। वहीं कई स्थानों पर भगवान लीलाओं की झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया।
शहर के कमलागंज में समिति द्वारा भगवान गणेश दस फुट ऊंची प्रतिमा की झांकी लगाई गई। श्री गणेश के साथ-साथ रिद्धी सिद्धी और भगवान गणेश का वाहन मूशक भी उनके साथ मौजूद हैं। श्री गणेश की मूर्ति का रंग सुनहरा है, जिससे प्रतिमाँ स्वर्ण निर्र्मित प्रतीत हो रही है।
जिसे देखने के लिए भक्तों का तांता रात्रि में लगना शुरू हो रहा है। वहीं कलारवाग के राजा के नाम से भगवान गणेश का चतुभुर्ज स्वरूप स्थापित किया गया है। जो भक्तों का मन मोह रहा है। वहीं महल कॉलोनी वासियों द्वारा भगवान की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां प्रतिदिन कॉलोनी की महिलायें भजन गाकर भगवान की भक्ति तल्लीन हैं। माधव चौक पर माधव चौक के राजा की स्थापना स्थानीय दुकानदारों द्वारा की गई। टेकरी पर टेकरी का राजा के दर्शन करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जहां समिति द्वारा पाण्डाल में विशेष लाईटिंग के साथ-साथ पाण्डाल को फूलों से सजाया गया है, जो भक्तों का मन मोह रहा है।

Next Story