नई दिल्ली | एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के चुनाव में 243 सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि भाजपा 160 सीटाें पर चुनाव लड़ेगी। मांझी की पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोजपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि रालोसपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा मांझी के कुछ प्रत्याशी भाजपा की ओर से भी चुनाव लड़ेंगे। राजग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों का चयन पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य करेंगे। मुख्यमंत्री का फैसला विधायल दल करेंगे।
अमित शाह के साथ जीतेन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, रामविलास पासवान भी मौजूद थे। शाह ने बताया कि महागठबंधन के बिखराव हो चुका है। गठबंधन के मुखिया ही उनके साथ नहीं हैं। वहीं राजग के सभी घटक दल एक साथ हैं। बिहार में नीतीश ने घोटाले की आरोपी कांग्रेस और जंगलराज देने वाले लालू के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव मैदान हैं। वहीं दूसरी ओर विकास की धारा लेकर राजग के सभी लोग एकजुट हैं। बिहार की जनता ने अबतक कांग्रेस, राजद और जदयू तीनों को मौका दिया है। अब बिहार की जनता विकास के लिए मतदान करते हुए एनडीए को मौका दे। मोदी जी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को बिहार की जनता समर्थन दे। हम बहुत जल्द चारों पार्टियों को साथ लेकर घोषणापत्र जारी करेंगे।
Latest News
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला : ईदगाह मस्जिद सील करने की मांग पर सुनवाई एक जुलाई को
- अमेरिका से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी, टिशू पेपर पर लिखकर जाहिर की मंशा
- झारखंड सरकार में खटपट : दलबदल मामले में स्पीकर ने की सुनवाई, बाबूलाल मरांडी ने मांगा दो दिनों का वक्त
- प्रधानमंत्री ने नेपाल में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज की आधारशिला रखी
- ज्ञानवापी मस्जिद में मिले भोलेनाथ, कोर्ट ने परिसर को सील करने का दिया आदेश
- 24 घंटे में कोरोना के 2202 नए मरीज, 27 संक्रमितों की मौत
- प्रधानमंत्री पहुंचे लुंबिनी, नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत
- मरीजों के साथ हो रही लूट-खसोट पर न्यायालय सख्त
- संगठन निष्ठा से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नही जाता, यह चरितार्थ कर दिखाया भिंड के लाल ने
- मुरैना में बैरियर के जाम से मिलेगी मुक्ति, नए पुल का उद्घाटन कल

बिहार में भाजपा 160, लोजपा 40, रालोसपा 23, हम 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
X
X
Updated : 2015-09-14T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire