बांग्लादेश ने पकडे 42 भारतीय मछुआरे

ढाका | बांग्लादेश की समुद्री पुलिस ने 42 भारतीय मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के करीब मछली पकड़ने के दौरान उनके जलक्षेत्र में जाने पर हिरासत में ले लिया।
पश्चिम बंगाल मछुआरा एसोसिएशन के सचिव बिजोन मैती ने बताया कि यह भारतीय मछुआरे तीन छोटे जहाजों- एम वी शान, एम वी मा मनसा और एम वी जय मां काली पर सवार थे। ये सभी जहाज गहरे समुद्र में मछली पकड़ते समय बांग्लादेश जल क्षेत्र में चले गए, जिसके बाद बांग्लादेश की समुद्री पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
दक्षिण 24 परगना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरनब बिस्वास ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी जल्द रिहाई के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी मछुआरे सुरक्षित हैं।
Next Story