धोखाधड़ी मामले में विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार

धोखाधड़ी मामले में विधायक मनोज कुमार गिरफ्तार
X

नई दिल्ली | आम आदमी पार्ट की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। आप के कोंडली से विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि उनके खिलाफ जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का पुराना मामला दर्ज है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एक महीना पुराने कथित रूप से जमीन हथियाने के एक मामले में पूछताछ की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने कुमार को पूर्वी दिल्ली में अशोक नगर पुलिस थाना में बुलाया था। एक महीना पहले कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उन्होंने अपने कारोबारी साझेदार से छह लाख रूपए की ठगी की है।
दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने आज दोपहर बताया कि यह जमीन धोखाधड़ी का एक पुराना मामला है। विनोद कुमार ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि राजनीति में आने से पहले मनोज प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। विनोद ने दावा किया वह मनोज के कारोबारी साझेदार थे और नवंबर 2012 में उन्होंने एक भूखंड खरीदने के लिए उन्हें छह लाख रुपया दिया था, लेकिन उन्होंने यह रकम वापस नहीं की।

Next Story