कोलकाता। पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग पहाडियों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ सकती है, क्योंकि कई लोगों के शव अभी मलबे में दबे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह तक क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है, जिससे भूस्खलन की आशंका बढ सकती है।
अलीपुर में स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, दार्जिलिंग के लगभग सभी हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान यानी शनिवार की सुबह तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुडी, कूच बेहर जिलों और पडोसी राज्य सिक्किम में भी भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण यहां बुधवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ सकती है, क्योंकि कई शव मलबे में दबे हैं।
दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन के साथ जलपाईगुडी में अतिवृष्टि से सभी नदियां उफान पर हैं और तीस्ता बांध से 5,000 क्यूसेक पानी छोडे जाने के बाद यहां बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से 2,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
दार्जिलिंग भूस्खलन: बढ सकती है मृतकों की संख्या
Updated : 2015-07-02T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire