इल्लीमार दवा से एक की मौत, दो गंभीर

एक ही परिवार से संबंधी हैं तीनों
अशोकनगर | जिले के डुंगासरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने इल्लीमार दवा का सेवन कर लिया। जिससे एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि नईसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगासरा में थान सिंह आदिवासी मजदूरी करता है। वह गुना जिले के ऊमरी थना अंतर्गत आने वाले ग्राम खेरीखता का रहने वाला है। यहां उसके साथ उसकी पत्नि गीता बाई और बहिन रानी भी साथ रह रही थी। वह इस गांव के राजाराम रघुवंशी के यहां काम करता आया है। शुक्रवार की सुबह इस आदिवासी परिवार के तीनों सदस्यों ने अज्ञात कारणों के चलते इल्लीमार दवा का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इल्लीमार दवा का सेवन करने के बाद तीनों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां 23 वर्षीय थान सिंह आदिवासी की पत्नि गीता बाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से पीडि़त 22 वर्षीय थान सिंह की बहिन रानी पत्नि फूल सिंह और 25 वर्षीय थान सिंह पुत्र गोपाल ङ्क्षसह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। इस संबंध में चिकित्सालय द्वारा तहरीर रिपोर्ट पुलिस को भेजी गई है।