नई दिल्ली, दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को उनकी पत्नी की ओर से घरेलू हिंसा के आरोप में शिकायत दर्ज कराने के बाद नोटिस जारी किया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने आज कहा कि भारती से 26 जून तक जवाब मांगा गया है। अपनी शिकायत में विधायक की पत्नी लिपिका भारती ने उन पर घरेलू हिंसा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में भारती की पत्नी ने कहा कि मैं और मेरे बच्चे पति सोमनाथ भारती से मानसिक, शारीरिक और मौखिक प्रताड़ना एवं यातना का सामना कर रहे हैं। मुक्षे अपने पति और उनके समर्थकों से खतरा है। मालवीय नगर विधानसभा से विधायक भारती ने इन आरोपों पर टिप्पणी करने से इंकार किया है। बरखा सिंह ने कहा कि उन्होंने आज दोपहर हमसे संपर्क किया और अपने पति सोमनाथ भारती पर 2010 से मारपीट करने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। हमने भारती को नोटिस जारी कर उनसे कहा है कि वे हमारे समक्ष 26 जून तक उपस्थित हों। वह अब प्रताड़ना का अंत चाहती है। बरखा ने कहा कि लिपिका तीन वर्षों से द्वारका में अलग रह रही थीं और भारती उनके पास जाया करते थे। लिपिका ने कहा कि वह साल 2010 से मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। लिपिका ने कहा कि सभी चीजों को बयां कर पाना मेरे के लिए मुश्किल होगा। यह लंबे समय से चल रहा था। यह 2010 से चल रहा है। मैं अलगाव चाहती हूं, मैं इस शादी से बाहर निकलना चाहती हूं। मैं अपने बच्चों के साथ गरिमा के साथ रहना चाहती हूं। यह निरंतर चल रहा है जिससे मैं गुजर रही हूं।
इस बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर आप के प्रवक्ता ने कहा कि यह व्यक्तिगत मामला है। भारती आप की 49 दिनों की पहली सरकार में कानून मंत्री थे। मंत्री रहते खिड़की एक्सटेंशन में कथित देह व्यापार गिरोह के खिलाफ छापेमारी को लेकर भी भारती विवादों में रहे थे।
Latest News
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो
- नगर निगमों में जनता चुनेगी महापौर, पालिका में पार्षद करेंगे अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी
- ग्वालियर में बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत
- सहारा समूह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 9 कंपनियों के खिलाफ जारी रहेगी SFIO जांच
- क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कटेगा नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह का टिकट ?
- प्रधानमंत्री ने केसीआर पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा- तेलांगना में अबकी बार भाजपा सरकार

भारती पर लगा पत्नी से मारपीट का आरोप, महिला आयोग ने दिया नोटिस
X
X
Updated : 2015-06-10T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire