'इशकजादे' के तीन साल पूरे हुए, परिणीति ने खास फिल्म बताया

इशकजादे के तीन साल पूरे हुए, परिणीति ने खास फिल्म बताया
X

मुंबई | 'इशकजादे' फिल्म ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म को याद किया और इसे विशेष फिल्म करार दिया।रोमांटिक फिल्म का निर्देशन हबीब फैसल ने किया था। यशराज की इस फिल्म से अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। परिणीति ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरी इशकजादे तीन की साल हुई। मेरे लिए खास फिल्मों में से एक।इससे पहले अर्जुन ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर इसी तरह की भावनाएं साझा की थीं।

Next Story