वाशिंगटन | भारत में नौ से 10 प्रतिशत वृद्धि को ‘नया सामान्य स्तर’ बनाने की क्षमता है। यह बात वित्त मंत्री अरण जेटली ने कही। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती आबादी से पैदा चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए उच्च वृद्धि जरूरी है।
जेटली ने एक गोष्ठी में ‘अमेरिका-भारत वाणिज्यिक भागीदारी में बढ़ोतरी : मोदी सरकार का पहला वर्ष’ विषय पर कहा कि भारत में आने वाले दिनों में नौ से 10 प्रतिशत की वृद्धि को अपना नया सामान्य स्तर बनाने की क्षमता है। उन्होंने यह टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्वबैंक की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में की।
भारत की नई सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें राज्यों को और वित्तीय ताकत मुहैया कराना, बुनियादी ढांचे पर निवेश बढ़ाना, विनिर्माण पर जोर आदि के जरिए निवेश के लिए द्वार खोलने का खाका तैयार किया गया है। उन्होंने इस संबंध में बीमा, रक्षा, रेलवे और रीयल एस्टेट क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि कुल मिलाकर भारत में यह स्वागतयोग्य कदम है। बहुत कम ऐसे क्षेत्र हैं, लगभग नगण्य, जो बंद हैं। हर क्षेत्र को खोल दिया गया है। जब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशक दोनों आते हैं तो अगला चरण है एक प्रणाली विकसित करना जिसमें भारत निवेश के लिए आकर्षक बन जाता है। जेटली ने स्वीकार किया कि भूमि सुधार विधेयक, भारत में आज विवादास्पद मुद्दा है।
Latest News
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो

भारत में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज करने की क्षमता: जेटली
X
X
Updated : 2015-04-16T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire