भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश संगठन के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे अब सीधे जिलों के अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों से हर हफ्ते सदस्यता अभियान का फीड बैक लेंगे।
उन्होंने जिलाध्यक्षों और सदस्यता अभियान प्रभारियों को सदस्यता की सीधी जानकारी उन्हें भेजने के निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि अमित शाह ने सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में विनय सहस्त्रबुद्धे को देश में सभी जिलों से सदस्यता अभियान में अब तक हुई प्रगति जानने को कहा गया है। सहस्त्रबुद्धे सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सहप्रभारी भी हैं।
इस बैठक के बाद सहस्त्रबुद्धे ने प्रदेश संगठन से कहा है कि वे जिलाध्यक्षों से कहें कि अपने जिलों में सदस्यता अभियान की जानकारी वे प्रदेश संगठन को दें ही पर उन्हें भी सदस्यता अभियान में अब तक प्राप्त किए गए लक्ष्य की जानकारी दें। वे जिलाध्यक्षों और संगठन मंत्रियों से सीधे बात कर भी जानकारी बुला रहे हैं। पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।
सहस्त्रबुद्धे अब सीधे जिलों से लेंगे सदस्यता की प्रतिक्रिया
Updated : 2015-03-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire