Home > Archived > जनमानस

जनमानस

सादगी का स्टंट


मुझे लगा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में केजरीवाल का सादगी वाला स्टंट कामयाब हो गया। आठ माह पूर्व लोकसभा चुनावों में भाजपा को आशा से ज्यादा सीटें मिलना और उसके आठ माह बाद दिल्ली के चुनावों में आशा की हद से भी भाजपा का नीचे आना कम आ्रश्चर्य जनक नहीं है। भाजपा की रणनीति और स्थानीय कार्यकर्ता की मनोदशा में सामंजस्य का अभाव रहा। ऊपर से बेदी को थोपना और इमाम बुखारी के फतवा ने भी असर दिखाया साथ में केजरीवाल का स्टंट दिल्ली की सादगी वाला जनता को इतना पसंद आया कि उसने सभी दलों की सोच के मायने ही बदल दिए।

मुकेश घनघोरिया, घाटीगांव

Updated : 3 March 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top